Skip to main content

Victim information in Hindi

सभी अपराध पीड़ितों के अधिकार और उनके लिए सेवाएँ

 

  1. आपको हिंसक अपराध के परिणामस्वरूप हुई हानियों के लिए अपराध पीड़ित प्रतिपूर्ति कार्यक्रम (क्राइम विक्टिम रीइम्बर्समेंट प्रोग्राम) के पास वित्तीय सहायता के लिए आवेदन करने का अधिकार है। यह सहायता संपत्ति का हानियों को कवर नहीं करती है। आवेदन और जानकारी के लिए, 651-201-7300 या 888-622-8799 पर कॉल करें या ऑफ़िस ऑफ़ जस्टिस प्रोग्राम्स की वेबसाइट: ojp.dps.mn.gov पर जाएँ।
  2. आपको यह अनुरोध करने का अधिकार है कि कानून प्रवर्तन एजेंसी आपकी पहचान प्रकट करने वाले डेटा तक सार्वजनिक पहुँच को रोके। कानून प्रवर्तन एजेंसी यह तय करेगी कि ऐसा संभव है या नहीं।
  3. यदि किसी अपराधी पर आरोप लगाया जाता है तो आपको इस बारे में अधिसूचित किए जाने, अभियोजन प्रक्रिया में भाग लेने, और दोष सिद्ध होने पर क्षतिपूर्ति (रेस्टिट्यूशन) का अनुरोध करने का अधिकार है।
     

यदि आपको लगता है कि एक पीड़ित के रूप में आपके अधिकारों का उल्लंघन किया गया है, या यदि आप अपने अधिकारों या यहां प्रस्तुत जानकारी को नहीं समझते हैं तो 651-201-7310, 800-247-0390, या cvju.ojp@state.mn.usपर अपराध पीड़ित न्याय इकाई से संपर्क करें।

 


घरेलू हिंसा के पीड़ितों के अधिकार

  1. को आगे दुर्व्यवहार के कृत्य करने से निरुद्ध किया जाए;
  2. आपका घर छोड़कर चला जाए;
  3. आपके निवास, स्कूल, कारोबार, या रोजगार के स्थान से दूर रहे; और
  4. आपके और नाबालिग बच्चे के लिए अस्थायी सहायता प्रदान करे, यदि वह व्यक्ति कानूनी रूप से ऐसा करने के लिए बाध्य है।
     

अपनी याचिका में, आप उस व्यक्ति के साथ साझा बच्चे के लिए अभिरक्षा (कस्टडी) और पालन-पोषण समय (पैरेंटिंग टाइम) के आदेश का निवेदन कर सकते/सकती हैं।

 

यदि मामले का अभियोजन अस्वीकार कर दिया जाता है या आपराधिक आरोप खारिज कर दिए जाते हैं, तो आपको इस बारे में अधिसूचित किए जाने का अधिकार है।

 

संरक्षण आदेश या उत्पीड़न प्रतिबंध आदेश से संबंधित स्थानीय सहायता प्राप्त करने के लिए, मिनेसोटा डे वन क्राइसिस लाइन (Minnesota Day One Crisis Line) से संपर्क करें: 866-223-1111 पर कॉल करें या 612-399-9995 पर टेक्स्ट करें।
 


सहायता हेतु

सहायता पाने के लिए,यहां क्लिक करें, या अपने स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसी से संपर्क करें।

Minnesota Crime Victim Support Line                               866-385-2699    Website

Minnesota Day One Crisis Line                                             866-223-1111    Website

Safe at Home (address confidentiality program)           866-723-3035     Website


  कानून प्रवर्तन के लिए वैधानिक अधिसूचना आवश्यकताएं

कानून प्रवर्तन अधिकारियों को पहले संपर्क में सभी अपराध पीड़ितों को अधिकारों और संसाधनों की प्रारंभिक सूचना वितरित करनी चाहिए। मिनेसोटा क़ानून धारा 611A.02, उपभाग 2(b).

कानून प्रवर्तन अधिकारियों को सभी घरेलू दुर्व्यवहार के पीड़ितों को प्रारंभिक सूचना में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करनी चाहिए। मिनेसोटा क़ानून धारा 629.341, उपभाग 3.